पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा में सभी को मान सम्मान मिलता है : नायब सैनी

भाजपा में सभी को मान-सम्मान मिलता है : नायब सैनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़|हरियाणा केखान भू-विज्ञान एवं अक्षय ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान मिलता है। भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है। यही कारण है कि आज लोग भाजपा की नीतियों सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर भारी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। सैनी नारायणगढ़ के हुडा सेक्टर चार में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर निगरानी समिति संयोजक नरेन्द्र राणा कुराली, भाजपा मंडल प्रधान नवीन शर्मा, नवीन अबली, जयप्रकाश जोशी, करनैल सिंह सलौला, संजीव धनाना, हैप्पी, हरीश शर्मा, रामपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...