वीडियो दिखाकर बच्चों की देखभाल करने की जानकारी दी
नारायणगढ़|राजकीय वरिष्ठमाध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ में तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका विषय विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए पाठ्यक्रम अनुकूल था। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। शुरुआत प्रधानाचार्य अनिल गुप्ता के स्वागत अभिभाषण से की। उन्होंने लोगों को वीडियो क्लिप दिखाकर बच्चों की देखभाल के प्रति संवेदित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में विशेष शिक्षक दिनेश पांडेय ने लोगों को अधिगम अक्षम बच्चों की देखभाल में पाठ्यक्रम अनुकूलन विषय पर प्रेरित किया।