- Hindi News
- रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ गीता सीसे स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आगाज
रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ गीता सीसे स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आगाज
श्रीमदभगवदगीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारायणगढ़ का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में विधायक नायब सिंह सैनी उपस्थित थे। विधायक ने वार्षिक समारोह के अवसर पर विधार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने शिशु वाटिका के कमरों का शिलान्यास किया तथा स्कूल को दस लाख रुपए देने की घोषणा की। समारोह की अध्यक्षता अवधेश पांडे ने की तथा विशिष्ट अतिथि लाभ सिंह सैनी मंगेश गोयल थे।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
मंच पर उपस्थित विधायक स्कूल स्टाफ और कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी।