पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली परेड में भाग लेने पर मिला गुरप्रीत को राज्यपाल से सम्मान

दिल्ली परेड में भाग लेने पर मिला गुरप्रीत को राज्यपाल से सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहाविद्यालयनारायणगढ़ के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र गुरप्रीत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित गणंतत्र दिवस 2015 परेड में एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ी में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपने काॅलेज क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

गांव ओखल के सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त कुलदीप सिंह के इकलौते पुत्र गुरप्रीत सिंह की इस उपलब्धि पर केवल काॅलेज को, बल्कि परिजनों ग्रामीणों में खुशी है। सैनिक परिवार की पृष्ठभूमि से संबंधित गुरप्रीत के परिवार में उनके दादा बचन सिंह भी सेना में रह चुके हैं। गुरप्रीत सिंह के चाचा सूबेदार छत्रपाल सिंह तथा दूसरे चाचा सूबेदार हरविन्द्र सिंह आज भी सेना में तैनात हैं।

एनसीसी कैडेट गुरप्रीत का कहना है कि उनकी भी इच्छा सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की है। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा गत 5 फरवरी को हरियाणा भवन चंडीगढ़ में गुरप्रीत हरियाणा के उन कैडेटों को सम्मानित किया। कॉलेज प्रिंसिपल पूनम वत्स एनसीसी अधिकारी संजीव अग्रवाल तथा प्रोफेसर डाॅ. देवेन्द्र ढीगरा ने गुरप्रीत को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी गुरप्रीत सिंह को सम्मानित करते।