- Hindi News
- गोरक्षक दल ने 20 पशुओं से भरा कैंटर पकड़वाया
गोरक्षक दल ने 20 पशुओं से भरा कैंटर पकड़वाया
बीतीरातगोरक्षकों ने गांव छोटी रसौर के पास तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 20 पशुओं से भरा एक कैंटर पकड़ा। कैंटर को वहन चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोरक्षक सेवा दल के मीडिया प्रभारी सोमदत शर्मा गो वेलफेयर सोसायटी हरियाणा के जगदेव सिंह ने बताया कि उन्हे गुप्त सूचना मिली की रायेपुर रानी (पंचकूला) की ओर से एक वाहन जिसमें अवैध रूप से पशु लदे हुए हैं, नारायणगढ़ की ओर रहा है। यह सूचना अन्य गोरक्षक सदस्यों तथा स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने नारायणगढ़ काला आंब रोड नजदीक हरियाली ढाबे के पास नाका लगा लिया जब उक्त पशुओं से लदा वाहन पहुंचा तो वाहन को काबू कर लिया परन्तु वाहन चालक मौके से भगने में कामयाब रहा।
वाहन में डेढ़ दर्जन से अधिक पशु ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। इनमें दो गाय तथा 3 बैल मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर पशुओं को गोशाला में छोड़ दिया है।