- Hindi News
- बुजुर्ग महिला के खाते से तीन बार में िनकाले 25000 रुपए
बुजुर्ग महिला के खाते से तीन बार में िनकाले 25000 रुपए
शहजादपुर| नारायणगढ़के पीएनबी से एक बुजुर्ग महिला के सेवानिवृत्त बैंक खाते से 25000 रुपए निकाल लिए गए। महिला को सूचना मोबाइल पर आए मैसेज आने से मिली। महिला के पुत्र ने इसकी लिखित शिकायत बैंक मैनेजर, एसडीएम नारायणगढ़ थाना नारायणगढ़ को दी। वार्ड-12 की बाला देवी प|ी स्व. रामदिया ने बताया कि उसका पति बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे जिनकी मौत हो चुकी है। उनकी सेवानिवृत्ति पेंशन उन्हें पीएनबी नारायणगढ़ से मिलती है। बैंक द्वारा उन्हें एटीएम दिया हुआ है। उनका एटीएम बैंक काॅपी घर पर ही रखे थे।
मंगलवार को मोबाइल पर 25000 रुपए जो तीन बार निकले का मैसेज आया। दस-दस हजार रुपए दो बार 5 हजार रुपए तीसरी बार निकाले जाने का मैसेज आया। यह रकम दोपहर के समय सिफ दो मीनट मे ही निकाली गई। उनके पुत्र ने बैंक मैनेजर को अवगत कराया।