- Hindi News
- 12 दिनों से भगवान शिव की खड़ी तपस्या कर रहे बाबा तूफान नाथ
12 दिनों से भगवान शिव की खड़ी तपस्या कर रहे बाबा तूफान नाथ
चण्ड़ीगढ़-देहरादूनमार्गपर स्थित शमशान घाट (सतीवाला) में एक साधू बाबा मानवता के कल्याण और देश में अमन शांति की कामना करते हुए पिछले 12 दिनों से लगातार भगवान शिव की खड़ी तपस्या कर रहे हैं। बाबा का कहना है कि वह 22 फरवरी तक इसी प्रकार खड़े रहेंगे।
बाबा तूफान नाथ 1 फरवरी से लगातार 24 घंटे खड़े होकर भगवान शिव की तपस्या में लीन हैं। वह खड़े-खड़े ही खाते-पीते और सोते हैं। हालांकि 12 दिन खड़े होने के बाद उनके पैरों में खून उतर आया है और टांगों में सोजिश भी गई है लेकिन उनके अटूट विश्वास के चलते मनोबल में कोई कमी नहीं है। बाबा ने बताया कि इससे पहले भी वह दो बार इस तरह की तपस्या कर चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थल रेणुका जी में और दूसरी तपस्या नाहन में की थी।