पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाता बंद करने के बावजूद महिला के खाते से निकले 5700 रुपए

खाता बंद करने के बावजूद महिला के खाते से निकले 5700 रुपए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़केपीएनबी से एक बुजुर्ग महिला के सेवानिवृत्त बैंक खाते से 25000 रुपए निकल जाने के बाद भी देर रात्रि पीड़िता के पुत्र बंटी के मोबाइल पर 5700 रुपए निकलने का मैसेज आने से उसका सारा परिवार परेशान हो गया। हैरत की बात थी कि बैंक द्वारा उसका खाता बंद करने के बाद भी उसके एटीएम से सारे रुपए निकल गए। बुधवार देर रात मैसेज आने के बाद उसका परिवार परेशान हो गया। परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बात का पता नहीं था कि घर रखे एटीएम पैसे भी कैसे निकल रहे हैं, वह इस बात से बहुत ही ज्यादा हैरान है। इससे पहले उक्त बैंक से कई बार उपभोक्ताओं के एटीएम से पैसे निकल रहे हैं, एक बार तो बैंक की एक महिला कर्मचारी के फर्जी हस्ताक्षर करके उसके खाता से लाखों रुपए निकल गया।

गौरतलब है कि वार्ड 12 की रहने वाले महिला बाला देवी प|ी स्व. रामदिया ने बताया कि उसका पति बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुआ था जिसकी मृत्यु हो चुकी है। पति की मौत के बाद उसकी सेवानिवृत्ति पेंशन पीएनबी नारायणगढ़ से मिलती है। बैंक द्वारा उसे एटीएम की सुविधा भी दी हुई है परन्तु अचंभे की बात यह कि महिला का एटीएम बैंक काॅपी घर पर ही रखी होने के बावजूद मंगलवार को उसके मोबाइल पर 25000 रुपए जो तीन बार निकालने का मैसेज आया। दस-दस हजार रुपए दो बार 5 हजार रुपए तीसरी बार निकल जाने का मैसेज आया, यह रकम दोपहर के समय सिफ दो मिनट में ही निकाली गई। मैसेज आने पर तुरंत उसका पुत्र बैंक में आया तथा इस घटना की सारी स्थिति से बैंक मैनेजर को अवगत कराया। जिस पर बैंक ने महिला का एटीएम बंद कर दिया था परन्तु बुधवार देर रात मोबाइल पर 5700 रुपए एक बार फिर मैसेज आया जिससे महिला एवं उसका परिवार परेशान हैरान हो गया।

महिला के पुत्र बंटी ने बताया कि जब उसकी माता के खाते से 25 हजार रुपए निकले तो उन्होने तुरन्त इसकी शिकायत बैंक मैनेजर एसडीएम थाना नारायणगढ को दे दी थी परन्तु बावजूद इसके खाते पैसे निकलने का सिलसिला जारी है। बंटी ने बताया कि अब उसकी माता का खाता लगभग निल हो गया है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत बैंक मैनेजर थाना प्रभारी को भी दे दी थी। थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि पैसे निकलने का मामला में संज्ञान में नहीं है।