- Hindi News
- िकसानों के फर्जी साइन कर बैंक से पैसे निकालने वाले सेल्समैन को भेजा हिरासत में
िकसानों के फर्जी साइन कर बैंक से पैसे निकालने वाले सेल्समैन को भेजा हिरासत में
किसानोंकेफर्जी साइन कर बैंक से लाखों रुपए निकलवाने के आरोप में फंसे सेल्समैन चमन लाल को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान चमन लाल ने कई बड़े खुलासे भी किए हैं इसके चलते कई अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ना लगभग तय है। चमन लाल ने रिमांड के दौरान शहजादपुर पुलिस को बताया कि वह 2006 में उपरली धमौली कृषि समिति में गांव तानका माजरा से बदलकर आया था। तभी यह खेल उसने कुछ अधिकारियों की मदद से खेलना शुरू किया था। पहले वह जिस किसान के नाम पर पैसा निकलवाया करते थे उसे कुछ समय बाद या तो जमा करा दिया जाता था या उसके खाते को रिन्यू कर दिया जाता था। इस बार उसने सोचा था कि शायद सरकार पहले की तरह किसानों का कर्ज माफ कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। चमन लाल ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। जिनके कार्यकाल के दौरान चमन लाल ने किसानों के फर्जी साइन कर उनके खातों से पैसा निकाला था। थाना प्रभारी मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कोऑपरेटिव बैंक कड़ासन से कई अहम कागजात कब्जे में लिए हैं। उन्हीं के आधार पर पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। चमन लाल ने पुलिस को बताया है कि उसने अपने बचाव के लिए कुछ पैसा बैंक के पास जमा भी कराया था। इसमें करीब पौने पांच लाख रुपए खाद के भी जमा कराए गए हैं।