पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाहा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने चालक की मौत, मामला दर्ज

लाहा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने चालक की मौत, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़ | गांवलाहा के समीप बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है। जांच अधिकारी सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि गांव रानीपुर निवासी जनेश (36) पुत्र धूम सिंह बुधवार शाम करीब सात बजे खाली ट्रैक्टर-ट्राली को रायपुररानी में स्थित एक फार्म हाउस पर छोड़ने जा रहा था कि सामने से रही गाड़ियों की रोशनी आंखों में पड़ने की वजह से टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जनेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।