महिलाएं घर चलाने के लिए अपनी बीमारी भी उजागर नहीं करती : सैलजा
राज्यसभासांसदएवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने रविवार को नारायणगढ़ के कॉलेज रोड स्थित महंत चरणदास लॉयंस अस्पताल में नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर क्लब ने आदेश अस्पताल मोहड़ी के सहयोग से मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया। इसमें नाक, कान, गला आंखों से संबंधित बीमारियों के करीब 1700 मरीजों की निशुल्क जांच की गई।
शैलजा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में स्वास्थ्य शिक्षा सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बहुत जरूरत है। गरीबों के नाम पर अस्पताल तो खोले गए हैं, लेकिन देश में हर वर्ष हजारों लोगों की इलाज के अभाव में मौत होती है। महंगे इलाज के कारण गरीब अस्पताल तक पहुंच नहीं पाता। आम आदमी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो, इसलिए सरकार को कड़े प्रयास करने होंगे। सबसे ज्यादा महिलाओं के लिए है, क्योंकि वह अपना घर चलाने के लिए अपनी बीमारी को भी उजागर नहीं करती। उन्होंने लॉयंस क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए कारगर साबित होगा। इस अस्पताल में महिला चिकित्सकों की संख्या अधिक रखी जाए, ताकि उन्हें अधिक लाभ मिल सके। अस्पताल के निर्माण के लिए शैलजा ने अपने
दो साल में भाजपा अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई : सांसद
नारायणगढ़|यदिराज्यसभा होती तो चुनाव में हारे भाजपा के शीर्ष नेता केंद्र में मंत्री नहीं होते। यह बात राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने अशोक मेहता के निवास पर आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कही। अपनी नाकामियों का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ने वाली भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल के दौरान अपना एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग के जरूरतमंद व्यक्ति को आरक्षण मिलना चाहिए। जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार के करीब दो साल बीत जाने के बाद भी देश से तो बेरोजगारी कम हुई और ही महंगाई। वह अपने कार्यकाल के दौरान पटवी प्लाट लेकर आई थी, लेकिन किसी कारण वंश नहीं चल सका। प्लांट में लगी मशीनरी को जंग खा रही है, लेकिन इसके चलने की कोई सूरत नजर नहीं रही है। अब सरकार कैरोसिन बंद करने की बात कह रही है यदि केरोसिन बंद कर दिया तो गरीब के घर में रोशनी कैसे होगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान बात करती कुमारी शैलजा।