प्रश्नोत्तरी में वंंदना की टीम प्रथम
नारायणगढ़ | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव में भारत विकास परिषद नारायणगढ़ के सौजन्य से भारत जानो प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में वंदना, रूमा, काजल की टीम प्रथम, रजनी, रजत, सौरभ की टीम द्वितीय, शकील, मोहित हरदीप की टीम तृतीय स्थान पर रही। भारती, संदीप आकाश की टीम को सांत्वना पुरस्कार मिला।