पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक से पांच लाख का फर्जी लोन लेने पर यमुनानगर के जनेश को पकड़ा

बैंक से पांच लाख का फर्जी लोन लेने पर यमुनानगर के जनेश को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणगढ़| फर्जीदस्तावेजों के आधार पर बैंकों से लोन हड़पने के मामले में रिमांड के दौरान मास्टर माइंड वकील ने कई खुलासे किए हैं। वकील की शिनाख्त पर आर्थिक अपराध शाखा ग्रामीण ने गांव नवाशहर जिला यमुनानगर निवासी जनेश पुत्र बचना राम को गिरफतार किया है। जनेश पर बैंक से पांच लाख रूपये लोन लेने का आरोप है। वीरवार को पुलिस ने आरोपी वकील जनेश को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से जनेश को न्यायिक हिरासत में और वकील को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान वकील नरेन्द्र ने कबूल किया कि गांव नवाशहर जिला यमुना नगर निवासी जनेश के नाम पर भी उसने बैंक से पांच लाख रुपए निकलवाए थे। उन्होंने बताया कि मास्टर माइंड वकील नवाशहर के एक युवक को पहचानता था और वही जनेश को नरेन्द्र के पास लेकर आया था। जनेश की आर्थिक स्थिति कमजोर होने का फायदा आरोप नरेन्द्र ने उठाया। उसने जनेश को लालच दिया कि वह उसे सरकार से मकान बनवाने के लिये पचास हजार रूपये की अनुदान राशि दिलवा देगा जो उसे भरनी भी नहीं होगी। रमेश कुमार ने बताया कि अभी केवल दो केसों में ही उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके नाम लोन करवाए गए थे। अभी दस केसों में लोन लेने वाले आरोपियों के बारे में नरेन्द्र ने कोई खुलासा नहीं किया है।