विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया
नारायणगढ़|एसआरएम गलोबलके श्री बिरखा राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन नारायणगढ़, श्रीराम मुल्ख कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड के विद्यार्थियों ने अपनी टीचिंग ट्रेनिंग के दौरान विभिन्न सरकारी प्राइवेट स्कूलों में विश्व मानव अधिकार दिवस मनाया। ट्रेनिंग टीचर्स ने बच्चों को इस दिवस का महत्व बताया उन्हें उनके अधिकारों के बारे अवगत कराया। इस दौरान बच्चों के लिए मानव अधिकार विषय पर पोस्टर मैकिंग, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन भाषण प्रतियोगिता कराई गई। ये दिवस गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूरेवाला में मनाया गया।
नारायणगढ़| स्लोगनप्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।