- Hindi News
- आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार के लिए िदए आदेश पर किया विचार
आशुतोष महाराज के अंतिम संस्कार के लिए िदए आदेश पर किया विचार
नारायणगढ़| बुधवारको दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नारायणगढ़ इकाई, स्वाभिमान सोशल सोसायटी हमराही संस्था तथा अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक हुसैनी रोड स्थित संस्थान के आश्रम में हुई। बैठक में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक एवं 11 महीने से समाधि में लीन आशुतोष जी महाराज के अंतिम संस्कार के लिए दिए गए आदेशों पर विचार-विमर्श किया गया। इसी विषय पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि महाराज की समाधि को लेकर विवादास्पद ब्यानबाजी फैलाए जा रहे भ्रम पर रोक लगाई जाए। इस विषय को अत्यंत व्यक्तिगत विषय मानते हुए व्यक्ति विशेष की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। पदाधिकारियों का कहना था कि यदि डाॅक्टरों के पैनल द्वारा दिए गए निर्णय को सही मान भी लिया जाए तो भी यह किस कानून की किताब में लिखा है कि मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कितने दिनों में करना चाहिए। बैठक में अनिल पराशर, अश्वनी शर्मा, जाति राम, विजय अग्रवाल, रघुबीर, नरेन्द्र सिंह उपस्थित थे।