पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक से ठगी का चौथा आरोपी पकड़ा, पहले के मामले पेंडिंग

बैंक से ठगी का चौथा आरोपी पकड़ा, पहले के मामले पेंडिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जीदस्तावेजोंके आधार पर बैंकों से लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ग्रामीण ने गांव राऊ माजरा निवासी गुलामदीन पुत्र मोजूदीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। गुलामदीन पर आरोप है कि उसने इस मामले के मास्टर माइंड वकील नरेन्द्र के कहने पर जाली जमाबन्दी तैयार की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी अशोक, संदीप और गुलामदीन को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। नरेन्द्र को वीरवार को रिमाड खत्म होने के बाद पेश किया जाएगा।

जांच अधिकारी कृष्ण कुमार और रमेश कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान ही आरोपी नरेंद्र ने गुलामदीन के बारे में खुलासा किया है। पुलिस उन लोगों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है जिन्हें फर्जी किसान बना कर उनके नाम पर बैंकों से लिमिट बनवाई गई थी। हैरत की बात है कि चार साल तक पुलिस ने इस मामले को ठंडे बस्ते में रखा। पुलिस की अलग-अलग शाखाएं इस मामले की जांच कर चुकी है लेकिन अभी तक छोटी मछलियों को ही पकड़ा था, मगरमच्छों को पकड़ने की दिलेरी किसी ने नहीं दिखाई।

^सभी मामलों में कार्रवाई जारी है, कुछ मामलों को अधिकारी स्वयं देख रहे हैं। उचित कार्रवाई की जा रही है। जल्द मामले निपटा दिए जाएंगे। महेन्द्रसिंह, इंचार्जआर्थिक अपराध शाखा ग्रामीण।

केस-4 वर्ष2011 में गांव बड़ागढ़ में महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना में पंचायत विभाग के अधिकारियों / कमेचारियों, तत्कालीन सरपंच ने गरीब परिवारों को दिए जाने वाले 100-100 गज के प्लॉटों में भारी धांधली की। गांव के उन 183 लोगों को प्लॉट आवंटित कर दिए गए जो लोग इस योजना के पात्र नहीं थे। डीसी के आदेशों पर पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित कईं लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। चार साल बीत गए, किसी को गिरफ्तारी नहीं हुई।

केस-2 दिसंबर2013 में एलआईसी के कॉर्पोरेट एजेंट संदीप कुमार कुछ अन्य लोग क्षेत्र के हजारों निवेशकों का करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गए। 3 मई 2014 को निवेशकों की शिकायत पर शहजादपुर पुलिस ने कोपोरेट एजेंट संदीप कुमार, गांव चताण निवासी मंजू बाला, अंबाला निवासी परविन्द्र सिंह, लुधियाना निवासी कुलवंत कौर अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तीन महीने पहले संदीप ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले से दूर होती चली गई।

केस-3 अगस्त2014 में उपरली धमौली सहकारी कृषि समिति के सेल्समै