विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
नारायणगढ़ | नारायणगढ़विधायक नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों को पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त, जवाबदेही तथा अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी। विधायक अपने कार्यालय में हलके के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक सोमवार को रेस्ट हाउस नारायणगढ में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान एसडीएम,एसीपी के अलावा अन्य सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।