- Hindi News
- रोड सेफ्टी क्विज में बच्चों ने हिस्सा लिया
रोड सेफ्टी क्विज में बच्चों ने हिस्सा लिया
नारायणगढ़/ शहजादपुर। यातायातनियमों की पालना एवं जागरुकता लाने के लिए पुलिस द्वारा इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज स्पर्धा कराई गई। इसका निरीक्षण थाना प्रभारी मेहर सिंह ने किया। नारायणगढ़ में जय प्रकाश दहिया ने किया। क्विज में आईजी सीआईडी शत्रुजीत सिंह के आदेशानुसार तीन स्तर पर आयोजित कराई गई। इसमें शहजादपुर क्षेत्र में 8884 बच्चों ने भाग लिया तथा नारायणगढ क्षेत्र में 7700 बच्चों ने भाग लिया। लेवल वन में कक्षा पहली से पांचवीं तक, लेवल टू में कक्षा छटी से आठवीं तक तथा लेवल थ्री में कक्षा नौवीं से 12 वीं तक के बच्चों को शामिल किया गया।