पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाहरी गांव के लोगों ने किया नरेला रोड जाम, मांगी बिजली

नाहरी गांव के लोगों ने किया नरेला रोड जाम, मांगी बिजली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाहरीगांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को प्याऊ मनियारी-नरेला रोड जाम कर बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों ने सब स्टेशन में करीब एक घंटा तक एसडीओ का भी घेराव किया। एसएचअो अनिल कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दस दिन से गांव में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप है। जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नाहरी गांव निवासी रामे, नीरज, जगबीर मास्टर, सुखबीर, पप्पू, बल्ले, देवेंद्र, बबला, पुष्पा, बिमला, संतोष, सुनीता, कविता, नीलम, संतरा आदि के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली से 132 केवी सब स्टेशन कुंडली में पहुंचे। ग्रामीणों ने पहले नरेला-प्याऊ मनियारी रोड को जाम कर दिया। जाम लगने की सूचना सूचना मिलते ही कुंडली थाना प्रभारी अनिल कुमार , एसआई नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ के आश्वासन के बाद ग्रामीण रोड से हट गए। उसके बाद ग्रामीणों ने एसडीओ आरएन हुड्डा का घेराव कर लिया। उन्होंने एसडीओ पर बिजली बेचने का आरोप लगाया। एसडीओ के शेड्यूल के मुताबिक बिजली देने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

^ सब स्टेशन के एक ट्रांसफार्मर में खराबी होने की वजह से कुछ परेशानी हो रही थी। जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।’’आरएन हुड्डा,एसडीओ बिजली निगम कुंडली।

^ सबसे अधिक नुकसान बच्चों की पढ़ाई का हो रहा है। दस दिन से बच्चे शाम को पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। वार्षिक परीक्षा नजदीक रही है। बिजली सप्लाई ठप होने से बच्चे मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। बिजली निगम के अधिकारी गांव के हिस्से की बिजली फैक्टरियों में बेच रहे हैं।’’ सुदेश,स्थानीय निवासी।

^ दस दिन से गांव के लोग अंधेरे में हैं। गांव में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। पशुओं के लिए हरा चारा नहीं काटा गया है। रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। जब बिजली निगम के जेई से बात की जाती है तो वे लाइन में फाल्ट का बहाना बना देते हैं।’’ पुष्पा,स्थानीय निवासी।

राई . नरेलाप्याऊ मनियारी रोड को जाम करते नाहरी गांव के ग्रामीण।