पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों द्वारा शिकायत देने पर भी नहीं हुई फिरोजपुर हलालपुर मार्ग पर कार्रवाई

ग्रामीणों द्वारा शिकायत देने पर भी नहीं हुई फिरोजपुर-हलालपुर मार्ग पर कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुरगांव के ग्रामीणों ने भूमि बचाओ संषर्घ समिति प्रवक्ता हंसराज के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शिकायत दी है, जिसमें कहा है कि फिरोजपुर से हलालपुर तक तारकोल का मार्ग बनाने के लिए दिसंबर 2013 में काम शुरू हुआ था।

करीब 4 किलोमीटर लंबे मार्ग पर संबंधित विभाग के ठेकेदारों ने कुछ समय तो काम किया, लेकिन इसके बाद काम अधूरा छोड़ दिया। मार्ग पर पत्थर डालकर काम अधूरा छोड़ने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जसबीर, रविंद्र, चंद्रभान, अतुल, संदीप, नीरज, राकेश, सुनील, अंकित, राज सिंह, संजय का कहना है कि यह अधूरा पड़ा मार्ग अब दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहा है। ग्रामीणों एसडीएम से मामले की जांच की मांग की है और मार्ग निर्माण का काम तेजी से शुरू करने के लिए कहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग सोनीपत, राई, कुंडली नरेला जाने के लिए जहां छोटे रास्ते के रूप में काम करता हैं वहीं औचंदी बार्डर को भी कई गांवों से जोड़ने का काम करता है। लेकिन इस मार्ग की अनदेखी के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को अपनी फसल एवं सब्जियां ले जाने में भी दिक्कतें हो रही है।

इस संदर्भ में ग्रामीणों ने एसडीएम डीसी के साथ साथ सीएम विंडो में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन इस समस्या का तो समाधान हुआ है और ही मामले की अभी तक जांच शुरू हो पाई है।