पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी चेक से जमीन खरीदी, पटवारी बिल्डर पर केस

फर्जी चेक से जमीन खरीदी, पटवारी बिल्डर पर केस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जी चेक देकर बिल्डर ने पहले एक महिला से जमीन खरीद ली और उसके बाद उन्हीं चेक की रसीद दिखाकर पटवारी से जमीन का इंतकाल भी करा लिया। महिला ने पटवारी बिल्डर के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर कुंडली हल्का पटवारी रणबीर बिल्डर श्याम सुंदर जैन के खिलाफ कुंडली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

सोनीपत के सेक्टर-14 निवासी सुदेश रानी प|ी सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि उसने कुंडली में आठ सौ वर्ग गज जमीन एसएसपीके बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड काे बेची थी। जिसमें डायरेक्टर नरेला निवासी श्यामसुंदर जैन से उसका करीब 56 लाख रुपए में सौदा हुआ था। जमीन की रजिस्ट्री के दौरान श्याम सुंदर जैन ने उसे नगद की बजाय चेक दिए थे। करीब 36 लाख रुपए चेक का पेमेंट हो गया, लेकिन 20 लाख के चेक से पैसा नहीं आया। जब इस पैसे को मांगा गया तो उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि इसके बाद इन्हीं फर्जी चेक की रसीद दिखाकर हल्का पटवारी रणबीर के साथ मिलीभगत की गई। पटवारी रणबीर ने जमीन का इंतकाल भी बिल्डर के नाम पर कर दिया। महिला ने कोर्ट में इस्तगासा कर दिया।

खबरें और भी हैं...