- Hindi News
- सुधीर को मिलेगा आंबेडकर नेशनल फैलोशिप अवार्ड
सुधीर को मिलेगा आंबेडकर नेशनल फैलोशिप अवार्ड
नारनौंद | भारतीयदलित साहित्य अकादमी द्वारा कस्बे के वार्ड न.11 में रहने वाले सुधीर कुमार को उनके सामाजिक कार्यों में योगदान हेतु बाबा साहब डा. आंबेडकर राष्ट्रीय फैलोशिप अवार्ड प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में आयोजित होने वाले 30वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन के दौरान प्रदान किया जाएगा। अकादमी द्वारा यह समान दलितोत्थान के क्षेत्र में साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के दृष्टिगत दिया जाता है।
सुधीर कुमार