- Hindi News
- नारनौंद के 320 बच्चों ने दी नवोदय विद्यालय की परीक्षा
नारनौंद के 320 बच्चों ने दी नवोदय विद्यालय की परीक्षा
नारनौंद | कस्बेनारनौंद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जवाहर नवोदय विद्यालय की खण्ड नारनौंद के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी निजी स्कूलों के बच्चों की परीक्षा शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हुई। चीफ सुपरिंटेंडेंट विद्यालय प्रभारी जगपाल शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा को लेकर बच्चों अभिभावकों में भारी उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी चन्द्र कला , नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल कुलभूषण सिंह अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। नवोदय विद्यालय पाबड़ा से परीक्षा लेने आए सुपरिटेंडेंट राकेश मीणा ने बताया कि हर बार बच्चों अभिभावकों का नवोदय की तरफ रुझान बढ़ रहा है।