पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो ने यूरिया खाद और पशुओं पर अंकुश लगाने का मांगपत्र दिया

इनेलो ने यूरिया खाद और पशुओं पर अंकुश लगाने का मांगपत्र दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौंद | इनेलोके जिला प्रधान उमेद सिंह लोहान की अध्यक्षता में हलका के किसानों ने यूरिया खाद और पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। लोहान ने कहा कि भाजपा के शासन काल में किसानों की हालत बदतर हो गई है। किसानों को खाद के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। इसके अलावा इलाके में लावारिस पशुओं की बढ़ रही संख्या से भी किसानों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से पशुओं को पकड़ कर स्थायी बाड़े बनाने की मांग की है। इस मौके पर रणधीर कोथ, शमशेर लोहान उर्फ कूकन, रमेश खानपुर, शमशेर नाडा, शिवकुमार, जयपाल, रामकुमार नायक, शमशेर नपा प्रधान, पार्षद रामकुमार मौजूद रहे।