पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार बनाने वाला मिलने पर वापस लौटे ग्रामीण

आधार बनाने वाला मिलने पर वापस लौटे ग्रामीण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौंद | गुरुवारको कस्बे के बुडाना रोड पर स्थित बीडीपीओ परिसर में खंड के अनेक गांवों के लोग अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे। लेकिन पूरे दिन कोई भी आधार कार्ड बनाने वाला पहुंचने से निराश होकर वापिस वापस लौटना पड़ा। गांव पेटवाड़ से आई बीरमती, लक्ष्मी, नवीन सतबीर, हैबतपुर से राजबाला, कस्तुरी रमेश कोथ से सुनील, सुनिता धर्मबीर पाली से बबलू बिजेंद्र मिलकपुर से भरपाई अमीत मिर्चपुर से सोनिया, केला, कोमल, मोहित, प्रमीला काजल आदि ने बताया कि हम अपना आधार कार्ड बनवाने जब बीडीपीओ दतर में पहुंची तो यहां कार्ड बनाने वाला काेई नहीं मिला। कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि हमें तो अखबारों के माध्यम से ही जानकारी मिली है।