पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यक्रम में कन्याओं की मां और दािदयों का किया सम्मान

कार्यक्रम में कन्याओं की मां और दािदयों का किया सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों में आज 11 फरवरी को बेटी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 11 तारीख तक जन्मी बेटियों का जन्मदिन केक काटकर मिठाई बांटकर मनाया गया और साथ ही इस अवसर पर उनकी माताओं दादियों को भी सम्मानित किया गया। इस दिन को स्कूल का अभिनंदन दिवस के रूप में भी मनाया गया। इतना ही नहीं गांव के नवनिर्वाचित सरपंच ने स्कूल में मिड-डे-मील की गुणवत्ता की भी जांच की। इसी समय अभिभावक-अध्यापक बैठक भी आयोजित की गई और अभिभावकों ने भी बच्चों के साथ बैठ कर मिड-डे-मील का आनंद लिया।

मुहिम को सभी ने सराहा

प्रदेशसरकार की इस मुहिम से प्रदेश में शिक्षा ग्रहण करने वाली बच्चियों परिजन भी खुशी हैं। विद्यालय के प्रभारी रमेश कुमार हेडमास्टर शिव कुमार ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाना स्कूल और नवनिर्वाचित पंचायतों के बीच तालमेल बनाना इस कार्यक्रम का मकसद है।

खबरें और भी हैं...