- Hindi News
- भैणी अमीरपुर स्कूल में कई दिनों से मैथ टीचर नहीं
भैणी अमीरपुर स्कूल में कई दिनों से मैथ टीचर नहीं
नारनौंद | निकटवर्तीगांव भैणी अमीरपुर के सीनियर सेकंडरी स्कूल में लगभग पिछले डेढ़ वर्ष से मैथ टीचर ना होने के कारण छात्रों की पढाई प्रभावित हो रही है। स्कूल के अध्यापकों पंचायत सदस्यों ने बताया कि स्कूल में 13 सितंबर 2013 से मैथ का टीचर नहीं है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को कई बार लिखा जा चुका है। गांव के लोग पंचायत लेकर शिक्षा मंत्री से भी मिल चुके है। स्कूल प्राचार्य सुभाष चंद्र अत्री ने बताया कि मैथ टीचर के लिए हर मीटिंग में डिमांड की है। अब डेपुटेशन पर आने की जानकारी तो मिली है लेकिन वह कब तक आएगा कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बारे विभाग के डिप्टी डीईओ बलजीत सहरावत ने बताया कि विद्यालय की ओर से जैसे ही डिमांड आएगी अध्यापक का प्रबंध कर दिया जाएगा।