पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सार्थक परिणाम: सोलंकी

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के सार्थक परिणाम: सोलंकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएममुकेश कुमार सोलंकी की अध्यक्षता में गांव बास खुर्द के ग्राम सचिवालय में पैंशन अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों द्वारा रखी गई सभी समस्याओं पर उन्होंने संबन्धित विभाग के अधिकारियों को तुरंत निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ये शिविर जिला उपायुक्त डा. चन्द्र शेखर खरे के दिशानिर्देशन में लगाए जा रहें हैं ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकें। शिविर में गांव बास खुर्द, बास आजमशाहपुर, बास अकबरपुर बास बादशाहपुर के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी।

उपमंडलाधीश मुकेश कुमार सोलंकी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि वे अपने गांव घरों के आसपास सफाई व्यवस्था बनाकर रखें इससे अनेक होने वाली बीमारियों से बचा जा सकेगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के सार्थक परिणाम मिल रहें हैं और इससे लिंगानुपात में भी काफी सुधार हुआ है तथा बेटियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जो समाज के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे बेटियों की परवरिश भी बेटों की तरह करें और उन्हें शिक्षित बनाएं। उन्होंने बताया कि शिविर में पैंशन अन्य विभागों से संबंधित 54 समस्याएं ग्रामीणों द्वारा रखी गई। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभ उठाने के लिए आवेदकों द्वारा 50 फार्म जमा करवाए गए और बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा 24 फार्म लोगों को दिए ताकि ये लोग भी फार्म भर कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. दलबीर सैनी, नायब तहसीलदार मुखत्यार सिंह, बीडीपीओ डा. अश्वीर नैन, सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी रामप्रकाश, सीडीपीओ सविता सरदाना, सुपरवाइजर मंजू, रैडक्रास से सुरेश कुमार, सहायक शमशेर सिंह, श्रम निरीक्षक तेजवीर सिंह के अलावा सरपंच राजेंद्र सिंह मोर, पूर्व सरपंच राजेश रघुवीर सिंह भी उपस्थित थे।

बास खुर्द के ग्राम सचिवालय में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए एसडीएम मुकेश सोलंकी अन्य अधिकारी।

खबरें और भी हैं...