मातो भैणी ने बडाला को हराया
हलकाके गांव बास में आजाद युवा शक्ति संगठन द्वारा दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगठन के प्रधान शंकर शांडिल्य ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर दौड़ में बास का अंकित पहले, बास के कुल्ली दूसरे तथा बास के ही अमित उर्फ कालू तीसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में बास का कालू पहले, बास का दीपक जांगड़ा दूसरे तथा बास का रिंकू मान तीसरे स्थान पर रहा। 1600 मीटर में बडाला का ढिल्लू पहले, बास बादशाहपुर का मनोज दूसरे तथा बास खुर्द का अमित तीसरे स्थान पर रहा। वालीवॉल के प्रथम राउंड में बडाला ने बास बादशाहपुर को, मातो भैणी ने बडाला को, समैण ने दुर्गा बास को, अनूप मोर की टीम ने बडाला सी को, बड़छप्पर ने बगीची को, रविंद्र युवा क्लब ने बडाला डी को, मोर क्लब ने रविंद्र बडाला को, संजीत क्लब ने वृद्धा आश्रय कोथा बडाला बी मंजीत ने बड़छप्पर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
वालीवॉल के प्रथम राउंड में बडाला ने बास बादशाहपुर को, मातो भैणी ने बडाला को हराया।