राहुल गांधी द्वारा देश विरोधी संगठनों का पक्ष लेना शहीदों का अपमान
नारनौंद| बासके आजाद युवा शक्ति संगठन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वाले गिरफ्तार छात्र नेता को रिहा करने का पक्ष लेने पर नाराजगी बताई है। उन्होंने इसे देश के शहीदों का अपमान बताते हुए राहुल गांधी का पुतला भी फूंका। संगठन के प्रधान शंकर शांडिल्य उप प्रधान कालू मोर ने कहा कि अफजल गुरु को शहीद कहने वाले संगठन का पक्ष लेकर राहुल गांधी अपनी ही सरकार के फैसले को गलत ठहरा रहे हैं। क्या राहुल गांधी कश्मीर के आतंकवादियों का पक्ष लेने वाले छात्र नेता का समर्थन कर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को आतंकवादियों का गढ़ बनाना चाहते हैं। इस अवसर पर शंकर शांडिल्य, पंडित तिलकराम, सुरेंद्र शर्मा, कालू मोर, संजय मोर, राजेश शास्त्री, विकास शर्मा, विनोद मोर, अशोक शर्मा, बलराम, हरिओम, संदीप, पवन, अंकित, पवन अजय मोर आदि सैकडों प्रदर्शनकारी थे।