- Hindi News
- सीवर जाम होने पर बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया
सीवर जाम होने पर बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया
नारनौंद | बिजलीनिगम की कॉलोनी का सीवर जाम है। यही नहीं निगम कार्यालय के शौचालयों में भी बिजली निगम का सामान रखा हुआ है। समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर बिजली कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निगम के एसडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसएसईबी वर्कर्स यूनियन के सब यूनिट प्रधान भूपेंद्र सिंह, अनिल कुमार, कुलदीप सिंह, धर्मवीर, रामनिवास, सुरेश, महेंद्र सिंह, अजीत पूनिया, शक्ति सिंह, गोपी राम आदि ने कहा कि समस्याओं के निदान के लिए वे कई बार निगम के उपमंडल अधिकारी से मिल चुके हैं। 6 माह पहले मांग पत्र भी सौंपा गया था। कर्मचारियों ने कहा कि एसडीओ हर बार टाल मटोल कर देता है।