पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा से लोगों का मोह भंग : संधू

भाजपा से लोगों का मोह भंग : संधू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारनौंद | कस्बेकी जाट धर्मशाला में हलका के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में बोलते हुए हलका नारनौंद से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे राजबीर संधु ने कहा कि भाजपा नेता केवल बयानबाजी करते हैं जनता की परेशानियों से इनका कोई सरोकार नहीं। प्रदेश की जनता ने बड़ी उम्मीदों से पूर्ण बहुमत के साथ यह सरकार बनाई थी। 15 महीनों में ही सभी वर्गों सहित आम लोगों का मोह भंग हो चुका है। हलका नारनौंद की तस्वीर बदल देने हलका के युवाओं को रोजगार दिलाने के वायदे कर विधायक बनें कैप्टन अभिमन्यु प्रदेश सरकार में प्रभावी मंत्री होने के बावजूद अभी तक किसी भी युवा को रोजगार दिलाने में असफल रहे हैं। उन्होंने 20 फरवरी से हलका के गांवों में दौरा करने की कही। इस अवसर पर कुलदीप गौतम, कुलबीर लोहान, सतीश पाली, प्रदीप नैन, बच्चनसिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...