सरकार को महंगी पड़ सकती है युवाओं की अनदेखी : लोहान
हरियाणा जनचेतना मंच की युवा शाखा छात्र विंग एचएसओ द्वारा गांव बास में एक युवा छात्र पंचायत का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मंच के अध्यक्ष उमेद सिंह लोहान पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने युवाओं की अनदेखी नाइंसाफी यूं ही जारी रखी तो प्रदेश का युवा भी अपने हितों के लिए रेलवे ट्रैक पर जाने के लिए मजबूर हो जाएगा। उन्होंने युवा पंचायत में छात्रों युवाओं की मांग को उठाते हुए कहा कि सरकार बेरोजगारी भत्ते की राशि को 9000 रुपये प्रति माह करे, युवा वर्ग को 10 लाख रोजगार दिए जाएं, कॉलेज विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की बहाली की जाए तथा पीजीटी भर्ती में एचटेट को खत्म किया जाए आदि मांगों को सरकार जल्द से जल्द पूरा करे।
मांगपूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
सरकारने युवाओं की उपरोक्त मांगों को पूरा नहीं किया तो जिला स्तर उसके बाद प्रदेश स्तर पर इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। युवा पंचायत में छात्रों ने अपनी अनेक समस्याएं मंच के समक्ष रखी जिनमें बसों की कमी, रोजगार शिक्षा संबंधी कई समस्याएं थीं। मंच के नारनौंद युवा हलका अध्यक्ष नवीन मोर ने कार्यक्रम में आए हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों युवाओं का स्वागत किया। इस मौके पर रणधीर कौथ, अशोक पूनिया, शमशेर नाड़ा, शमशेर लोहान, प्रवीन सैणी, रमेश खानपुर, हर्ष बामल, नवीन मोर, पवन लोहान, योगेन्द्र नायक, संदीप माढ़ा, बलजीत सरपंच, सुशील सिहाग, जितेन्द्र सरपंच, अमित मोहला, सचिन श्योकंद विकास डबास सहित भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।