पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हलका नारनौंद में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

हलका नारनौंद में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाद्वारा देश भर में चलाए गए सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार पार्टी कार्यालय में हलका स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हलका सदस्यता प्रमुख जयबीर माजरा ने की। बैठक में जिला सदस्यता प्रमुख मंदीप मलिक तथा सह प्रमुख सतपाल शर्मा सहित जिला युवा अध्यक्ष अजय सिंधू भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदीप मलिक ने देश भर में चलाए जा रहे भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश भर के सभी 653 जिलों में पार्टी ने 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। हलका सदस्यता प्रमुख जयबीर माजरा ने बताया कि पार्टी की तरफ से हलका नारनौंद के लिए 27हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसे बढ़ाकर 60 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर राजेंद्र लांबा, अजय सिंधू, मंदीप मलिक, सतपाल शर्मा जयबीर माजरा ने सत्यवान दुहन मन्नू मोठ चेयरमैन को सदस्यता ग्रहण करवा अभियान की शुरूआत की। बैठक में महाबीर जांगड़ा, रामस्वरूप डाटा, नफेसिंह, कप्तान सिंह, बिजेंद्र वत्स, रामकुमार, अशोक राखी, सुदेश, कमलेश, कविता, रामकुमार, हरपाल, बलवान, सुनील रेडू पालाराम आदि सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।