नारनौंद स्कूल में पौधरोपण किया
नारनौंद | कस्बेके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में समावेशित शिक्षा के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। प्राचार्य जगपाल शर्मा अनेक अध्यापकों ने विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाए। शर्मा ने कहा कि अगर हम पर्यावरण को साफ सुथरा रखना चाहते हैं तो हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।अध्यापक अजय लोहान ने बताया कि विभिन्न कारणों से आजकल प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ रहा है और हर कोई इससे बहुत परेशान है। इस अवसर पर प्राचार्य जगपाल शर्मा , विशेष अध्यापक सुरेन्द्र शर्मा, कुलजीत सांगवान, विकास ढुल, रमेश कुमार, डॉक्टर नरेश भोला, सुनील दलाल, सुशील गौतम, रमेश डीपीई आदि थे।