गांव लोन में लड़की के जन्म पर कुआं पूजन कर गाए खुशी के गीत
नरवाना | लोनगांव के मनोज कुमार के घर जन्मी लड़की के जन्म पर सुनीता देवी ने ग्रामीणों के साथ कुआं पूजन किया। मनोज कुमार उसकी धर्मप|ी सुनीता देवी ने कहा कि वह अपनी लड़की को हर वह अधिकार देंगे जो इस समाज में एक लड़के को दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर लड़कियों को भी इस संसार में आने दिया जाए और उच्च शिक्षा लाड-प्यार दिया जाए तो वह लड़कों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दे सकती हैं। लड़कों के जीवन पर थाली बजाकर खुशी मनाई जाती है। क्योंकि उसे परिवार का वंशज माना जाता है। लेकिन लोगों इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि लड़की पढ़ लिख कर दो परिवारों का नाम रोशन करती है। इसलिए जरूरी है कि लड़की के जन्म पर भी खुशी मनाई जाए और दूसरे लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रेरित किया जाए। इस मौके ग्रामीणों ने बेटी बचाने बेटी को पढ़ाने की शपथ भी ली। इस मौके पर बलवान, महाबीर, कर्ण सिंह , गुरमेल, ईश्वर मौजूद रहे।