पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव भीखेवाला में नाटक के माध्यम से दिया बेटी पढ़ाने बेटी बचाने का संदेश

गांव भीखेवाला में नाटक के माध्यम से दिया बेटी पढ़ाने बेटी बचाने का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | राजकीयउच्च विद्यालय भीखेवाला में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम सुमित कुमार ने शिरकत की। इसकी अध्यक्षता बीईईओ बलजीत पूनिया ने की। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने कव्वाली, राजस्थानी, हरियाणवी पंजाबी डांस प्रस्तुत किया। इसके अलावा स्कूल के छात्र छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक प्रस्तुत किया। इसमें विद्यार्थियों ने समाज को कन्या भ्रूणहत्या रोकने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम सुमित कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल दृढ़ होता है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बलबीर, सरपंच जयपाल, मास्टर राजपाल, जिला प्रधान चांद बहादुर, अनिल लोहान, राकेश मोर, बलविंद्र कुंडू, अंजू पूनिया मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...