पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्य स्कूल के छात्र मोहित को मिली 50 हजार की छात्रवृत्ति

आर्य स्कूल के छात्र मोहित को मिली 50 हजार की छात्रवृत्ति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | 7राज्यों में अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा करवाई गई थी। जिसमें पूरे भारत में से कुल 38 छात्र चुने गए। जिसमें हरियाणा प्रांत के 3 छात्रों का चयन हुआ। जिसमें आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का छात्र मोहित सुपुत्र स्वर्गीय सतीश कुमार ने पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त कर 50000 रुपए की छात्रवृति प्राप्त की। बारहवीं कक्षा के छात्रों को 50 हजार दसवीं कक्षा के छात्रों का 30 हजार रुपए की छात्रवृति दी गई। प्राचार्य संजय चौधरी ने बताया कि 9 फरवरी को को छात्रों को नोयडा ले जाया गया। 10 फरवरी को उन्हें दिल्ली का ऐतिहासिक दौरा करवाया गया जिसमें उन्हें लाल किला, राष्ट्रपति भवन, राजपथ समेत अन्य जगह दिखाई गई। सांय काल में शास्त्री भवन दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा छात्र मोहित को 50 हजार रुपए की छात्रवृति भेंट की गई तथा उन्हें बधाई देकर शुभकामना संदेश दिया।

खबरें और भी हैं...