एसडी महिला काॅलेज में हुआ छात्र, अभिभावक मिलन समारोह
नरवाना | सनातनधर्म महिला महाविद्यालय के सभागार में प्राचार्या डा. पूनम शर्मा की अध्यक्षता में छात्र मिलन अभिभावक अध्यापक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय से पासआउट हो चुकी अनेक छात्राएं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने कहा कि इस कॉलेज से जो शिक्षा स्नेह मिला वह उनको जीवन भर अपना प्रेरणा स्त्रोत बना कर रखेंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन में कहीं पर भी कार्यरत हो उसमें एसडी महिला कॉलेज की प्राध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहेगा। अंत में कॉलेज की तरफ से कॉलेज में पहुंच अभिभावकों का धन्यवाद किया गया। इस कार्यक्रम में डा. अंजना लोहान, डा.नयनदीप, रेखा कोहली, मधु शर्मा, पोमी मल्होत्रा ने भी संबोधित किया।