पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कन्या भ्रूणहत्या रोकें, बेटियों को दुनिया में लाएं : पवन गुप्ता

कन्या भ्रूणहत्या रोकें, बेटियों को दुनिया में लाएं : पवन गुप्ता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमाध्यमिक विद्यालय बदोवाल में शुक्रवार को हमारी पंचायत हमारी अतिथि नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं विद्यालय के मुख्य अध्यापक पवन गुप्ता ने की।

मुख्याध्यापक ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर बोलते हुए कहा कि बेटियां हमारे देश का गौरव है। इसलिए जरूरी है कि कन्या भ्रूण हत्या रोककर उन्हें दुनिया में आने दिया जाए और पढ़ लिख कर देश को आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान किए जाएं। इस अवसर पर बच्चों ने मिड-डे-मिल के अंतर्गत दिया जाने वाला भोजन, गुणवता, स्वच्छता एवं महत्व बारे एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें चार टीमों ने भाग लिया। भाग लेने वाली टीमों में कक्षा पांचवीं से आठवीं तक प्रत्येक कक्षा से चार-चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें ए, बी, सी, डी टीमें शामिल थी। इन टीमों में हिमांशु, अभिषेक, वासुदेव और आर्यन ने प्रथम स्थान और लड़कियों की टीम में से मंजीत, रीटा, अंजली और पिंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक टीम से 10-10प्रश्न पूछे गये। जिसमें टीम डी ने 47 अंक लेकर विजयी रही।

नरवाना. हमारेअतिथि हमारी पंचायत कार्यक्रम में पंचायत मैम्बर स्टाफ सदस्य।

खबरें और भी हैं...