- Hindi News
- नवचयनित जेबीटी अध्यापकों की भर्ती रद्द की तो होगा आंदोलन
नवचयनित जेबीटी अध्यापकों की भर्ती रद्द की तो होगा आंदोलन
नवचयनितजेबीटी अध्यापकों ने मांगों को लेकर मंगलवार को शहर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले नेहरू पार्क में जेबीटी अध्यापकों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान संजीव खरकबुरा ने की।
बैठक में अध्यापकों ने निर्णय लिया है कि सरकार द्वारा नवचयनित जेबीटी भर्ती की समीक्षा के नाम पर उसे रद्द करने की तैयारी पर है। जिससे सभी भावी अध्यापकों में भारी रोष है। नव चयनित जेबीटी संघ के प्रधान संजीव ने बताया कि अगर सरकार ने 28 दिसम्बर तक कोई जेबीटी अध्यापकों की ज्वाइनिंग के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो पूरे प्रदेश मे आंदोलन शुरू किए जाएंगें। इसके बाद अध्यापकों ने नेहरू पार्क से प्रदर्शन करते हुए हाउसिंग बोर्ड, विश्वकर्मा चौंक, नया बस अड्डा से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचें जहां उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम सुमित कुमार को सौंपा।
एसडीएम सुमित कुमार ने आश्वासन दिया कि वह उनकी इस मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर सुनीता, कृष्ण कुमार, राजेश, राजेश, ऋषि नैन, सोनिया, नरेश, जगरूप, जगमहेन्द्र विनोद मौजूद रहे।
नरवाना. मांगोंको लेकर शहर में प्रदर्शन करते जेबीटी अध्यापक।