पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्टर काटने के लिए फैक्ट्रियों की जमीन अधिग्रहण का विरोध

सेक्टर काटने के लिए फैक्ट्रियों की जमीन अधिग्रहण का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छिन जाएगी रोजी-रोटी

फैक्ट्रीमालिकों और मजदूरों ने दिल्ली-पटियाला हाईवे पर सेक्टर काटने के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध किया है। बुधवार को लघु सचिवालय पहुंचे मजदूरों ने विरोध जताते हुए कहा कि अगर सरकार ने जमीन को अधिग्रहण करने के लिए की जा रही कार्रवाई नहीं रोकी तो वे रोजगार बचाओ आंदोलन शुरू कर देंगे।

हुडा ने 29 नवंबर को सेक्टर-15 के लिए 251 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए सेक्शन 6 का नोटिस जमीन मालिकों को भेजा था। इस जमीन में चार फैक्ट्री भी चल रही हैं, जिन्हें बंद करने का नोटिस विभाग ने दिया है। बुधवार को सभी फैक्टरियों के मालिकों ने मजदूरों समेत लघु सचिवालय में एसडीएम सुमित कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को इस सेक्टर को रद्द करने का ज्ञापन सौंपा है। मजदूरों कहा कि अगर विभाग उनकी इस मांग को नहीं मानता है तो वे आत्मदाह विभाग के विरोध में आंदोलन शुरू कर सकते हैं। इसलिए सरकार हमारी मांग को मानकर सभी मजदूरों के हित में कार्य करे।

मजदूरों फैक्टरी मालिकों की इस मांग को उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा। इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी वह जिम्मेवारी हुडा की है। विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण का नोटिस जमीन के मालिकों को दिया गया है।\\\'

-सुमितकुमार, एसडीएमनरवाना

मेन हाईवे पर दुर्गा कॉटन, आसमान टोका, सीता राम लोहे वाला सुरेश लोहे वाला की फैक्ट्रियां हैं। आसमान टोका फैक्ट्री के मालिक राजेंद्र ने बताया कि ये सभी फैक्ट्रियां पिछले 40 वर्षों से यहां पर स्थित हैं। फैक्ट्रियां प्रशासन के नियमानुसार बनाई गई हैं। इन फैक्ट्रियाें में लगभग एक हजार मजदूर काम करते हैं। मजदूर प्रेमचंद, किताब सिंह, बीरा राम, भूपसिंह, नानू, ईश्वर, पालाराम सुभाष ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इन फैक्ट्रियाें में काम कर रहे हैं। अब यहां पर सेक्टर बनने से उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी।

नरवाना. लघ्ुसचिवालय पर हुडा के विरोध में नारेबाजी करते फैक्टरी मािलक और मजदूर।