पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"आधार\' बनवाने को सुबह ही लग जाती हैं लाइन

\"आधार\' बनवाने को सुबह ही लग जाती हैं लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जबसे सरकार ने आदेश दिया है कि बिना आधार कार्ड के तो पेंशन मिलेगी और ही राशन मिलेगा, तभी से लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए लघु सचिवालय में सुबह पांच बजे पहुंच जाते हैं।

लोगों का कहना है कि सरकार ने यह शर्त लागू करके लोगों को परेशान कर दिया है। लघु सचिवालय में लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए अब टोकन नंबर दिया जा रहा है। एक बार में 60 लोगों को ही टोकन नंबर दिए गए, जिसमें 30 महिला 30 पुरुष हैं।

बुधवार सुबह आठ बजे लोगों को टोकन नंबर दिए गए। जिन लोगों को टोकन नहीं मिला वे वापस अपने घर लौट गए। लघु सचिवालय में आधार कार्ड बनवाने को लेकर लोगों में धक्का-मुक्की होती रही।

लाइन में खड़ी महिलाओं ने बताया कि कुछ लोग अपने आपको अधिकारियों का आदमी बताकर अंदर घुस जाते हैं और लाइन में लगे लोगों से पहले की अपना आधार कार्ड बनवा लेते हैं। इससे सुबह 6 बजे से लाइन में लगे लोगों का नंबर नहीं पाता है। महिला केलो, छोटी, सुमन, रेखा, बिरमती ने बताया कि सरकार को महिलाओं के आधार कार्ड बनाने के लिए अगल मशीन लगानी चाहिए। हालांकि कार्यालय के गेट के सामने महिलाओं पुरुषों की दो लाइनें लगती हैं, लेकिन गेट के पास जाते ही लाइन का कुछ पता नहीं चलता है। जो पीछे होते हैं वह आगे पहुंच जाते हैं और आगे होते हैं वह पीछे रह जाते हैं। इसके अलावा महिलाओं ने मांग की है कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए यहां पर पुलिस भी मौके पर होनी चाहिए, ताकि लोगों में झगड़ा हो।

पूरे दिन रहते हैं भूखे

लघुसचिवालय में आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे लोगों ने बताया कि वह सुबह पांच बजे ही पहुंच जाते हैं। अब लाइन में लगने के बाद वह लाइन से हट भी नहीं सकते। अगर लाइन से कोई व्यक्ति हट जाता है तो उसे लाइन में सबसे पीछे खड़ा होना पड़ता है। इससे ज्यादा परेशानी बच्चों बुजुर्गों को हो रही है।