पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरल गांव में निर्मल भारत अभियान की शुरुआत की

खरल गांव में निर्मल भारत अभियान की शुरुआत की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | निर्मलभारत अभियान के तहत खरल गांव में स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई। इसके उपलक्ष्य में गांव में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के सरपंच बीडीपीओ शंकर लाल ने की। इस अभियान में गांव के सभी आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, एएनएम, सभी ग्राम पंचायत मेम्बर गांव के समाज सेवी व्यक्तियों ने निर्मल भारत अभियान में कार्यरत खण्ड समन्वयक प्रेरकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खंड समन्वयक जयपाल ढोबी ने सभी लोगों को स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। इसके बाद सभी वर्करों समाज सेविओं ने इस कार्यक्रम को चलाने के लिए जानकारी ली। इस अवसर पर जयपाल, रतन सिंह, बनवारी लाल मौजूद रहे।