पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रश्नोत्तरी में यूनिटी सदन रहा अव्वल

प्रश्नोत्तरी में यूनिटी सदन रहा अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलों से होता है शारीरिक विकास : मलिक

निडानी में कबड्डी प्रतियोगिता आज

रेलवेरोड पर एसडी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को सम्पन्न हुई। विजेता प्रतिभागियों को राजीव गांधी महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. रोहताश मलिक ने पुरस्कृत किया। अध्यक्षता प्राचार्या ममता भोला ने की। प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 मीटर की दौड़, कबड्डी, रस्सा कसी आयोजित हुई। नौंवी, दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच हुई नेशनल कबड्डी में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने नौंवी कक्षा को 36-25 से पराजित किया।

मलिक ने कहा कि खेलने से केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। स्कूल स्तर में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने से विद्यार्थियों के अंदर खेल भावन पैदा होती है। खेलों में हिस्सा लेने से मन में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। आज खेल के माध्यम से भी युवा वर्ग अपना भविष्य बना सकते है।

सनातनधर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने पाया दूसरा स्थान

नरवाना | सनातनधर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हैंडबाल के खिलाड़ियों ने 31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्राचार्य दिनेश गोयल ने बताया कि विद्यालय के तीन खिलाड़ी अजय, दीपक विकास ने हरियाणा राज्य की तरफ से भाग लेते हुए 31वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता इन्दौर में दिनांक 16 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित हुई थी।

विद्यालय के पीटीआई रोहताश शर्मा ने बताया कि इन्होंने लीग मैचों में राजस्थान, गुजरात, छतीसगढ़ चण्डीगढ़ को हराकर पुल में प्रथम स्थान प्राप्त किया क्वार्टर फाइनल में मैच में झारखण्ड को 33-21, सेमीफाइनल मैच में मेजबान मध्य प्रदेश को 32-25 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में दिल्ली से बेहद कड़े रोमांचक मुकाबले में 23-25 से हार कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक समिति के प्रधान भारत भूषण गर्ग, मैनेजर रोशन लाल मित्तल ने हैण्डबाल कोच जुगमिन्द्र श्योकन्द, अशोक वर्मा पीटीआई रोहताश शर्मा को बधाई दी।

जींद | शहीदभगत सिंह की 108 वीं जयंती के मौके पर रविवार को निडानी गांव में युवा मंडल द्वारा कबड्डी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन