पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केएम कॉलेज में मतदान के प्रति जागरूक किया

केएम कॉलेज में मतदान के प्रति जागरूक किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरवाना | केएमकाॅलेज के प्रांगण में शनिवार को मतदाता जागरूक दिवस मनाया गया। एसडीएम सुमित कुमार ने मुखयअितथि के तौर पर शिरकत की। प्रधानाचार्य वी.कुमार ने मत के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को एक जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंनें कहा कि आज मत का उपयोग करने में सबसे ज्यादा भागीदारी युवाओं की है इसलिए युवा ही देश प्रदेश में स्वच्छ कारगार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए युवाओं में अपने मत का सही प्रयोग करने की जागरूकता होनी आवश्यक है। युवा देश की शक्ति है। देश के विकास में उनका योगदान सर्वोपरि है। उन्होंने मतदाता जागरूकता विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सुरेन्द्र डीपी, शीशपाल मौजूद रहे।

नरवाना. मतदाताजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते एसडीएम सुमित कुमार।