- Hindi News
- भगवान कृष्ण का अवतार भी मां की पूजा करने से हुआ था : आशीर्वाद
भगवान कृष्ण का अवतार भी मां की पूजा करने से हुआ था : आशीर्वाद
श्रीमातृ आंचल सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा में श्री श्री 1008 साध्वी महामंडलेश्वर आशीर्वाद महाराज ने शुक्रवार को बताया कि मां भगवती का आठ भुजा वाला स्वरूप है, उससे हमें मां की करूणता बारे में पता चलता है। क्योंकि मां का जो स्थान है वो मणी लोक है। जोकि भू: लोक व: स्व: से भी ऊपर है जहां मां विराजमान है। लेकिन मां हमार घर में हमारे दिल में भी विराजमान होती है, बस उसे देखने की क्षमता होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि मां शैल पुत्री की पूजा प्रथम नवरात्रे में की जाती है और भगवान कृष्ण के अवतार लेने की बात पर कहा कि भगवान कृष्ण का अवतार भी मां की पूजा करने से हुआ था। माता देवकी ने मां वैष्णो देवी का अनुष्ठान किया और प्रार्थना की कि मां मेरी जो आठवीं संतान होगी वो दीर्घायु हो और मां ने देवकी का आशीर्वाद दिया। तब जाकर कन्या का जन्म होना और भगवान का गोकुल जाना, वहां पर रहना, ये सब उनकी कथा में समाहित था। इस अवसर पर जयदेव बंसल, सुशील गोयल, नरेश गोस्वामी, श्याम लाल जैन, विनोद मंगला, अचल मित्तल, बलभद्र, संजय सिंगला, पवन गुप्ता, रमेश, शशी बंसल, जयपाल शर्मा, हरीचंद सैनी मौजूद रहे।