- Hindi News
- कार में उचाना ले जा रहे 40 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
कार में उचाना ले जा रहे 40 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
ठेकेदार ने कहा- मेरे ठेके की शराब नहीं
जहांचुनाव की प्रक्रिया दिन-प्रतिदिन जोर पकड़ रही है, उसी रफ्तार में अवैध शराब के तस्करों ने भी अपना कारोबार शुरू कर दिया है। खासकर चुनाव के समय में लोगों को शराब बांटी जाती है। इस दौरान शराब काफी मात्रा में उपलब्ध करवाई जाती है और मात्रा को पूरा करने के लिए बाहर से अवैध रूप से शराब लाई जाती है। पुलिस ने चुनाव के लिए उचाना जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी है।
पुलिस को सूचना मिली की एक कार में अवैध रूप से शराब उचाना ले जाई जा रही है। इस पर एएसआई राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया और कार को डूमरखां के काब्रछा बस स्टैंड पर पकड़ लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में 40 पेटी अवैध शराब की भरी हुई थी, जिसमें एक पेटी अंग्रेजी बीयर की है।
एएसआई राजुकमार ने बताया कि कार में सवार भालू ढाकल एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों ने बताया कि यह शराब विधानसभा चुनाव के लिए उचाना ले जाई जा रही है। गाड़ी का नंबर एचआर 32 जी 5173 है, इसके साथ-साथ गाड़ी में दूसरे नंबर की भी प्लेट जिस पर एचआर- 08 जी-8855 लिखा है मिला। शराब, गाड़ी दोनों युवक पुलिस के गिरफ्त में हैं।
ठेकेदार कर्मबीर ने कहा कि क्षेत्र में शराब का ठेका उन्होंने छुड़वाया है। यह शराब उनके ठेके की नहीं है। यह अवैध तस्करी का मामला है, जिसमें पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि चुनावों में अवैध रूप से होने वाली शराब की तस्करी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि लोक तंत्र के निर्माण में शराब का सहारा नहीं लेना चाहिए।
नरवाना. पुलिसकी गिरफ्त मेें अवैध शराब से भरी कार।