- Hindi News
- बीएससी द्वितीय वर्ष का रिजल्ट रहा सराहनीय
बीएससी द्वितीय वर्ष का रिजल्ट रहा सराहनीय
नरवाना | विश्वविद्यालयद्वारा घोषित किए गए बीएससी द्वितीय वर्ष के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में आरजीएसडी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य आरपी रोहिल्ला ने बताया कि इस परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्र सोनू 85 प्रतिशत अंक से प्रथम, अनीशा 82 प्रतिशत अंक से द्वितीय, ममता 78 प्रतिशत अंक से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, मंजू रानी ने 76 प्रतिशत, जोली बंसल 76.66 प्रतिशत और गोविंद ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। महाविद्यालय के 33 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्रबंध समिति के प्रधान भारत भूषण गर्ग, मैनेजर रोशन लाल मित्तल एवं समिति के सदस्यों ब्रिजेंद्र सुरजेवाला, कैलाश सिंगला, मांगे राम सिंगला और प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई दी।