- Hindi News
- भारत स्वाभिमान संगठन करेगा जिला प्रभारियों को सम्मानित
भारत स्वाभिमान संगठन करेगा जिला प्रभारियों को सम्मानित
नरवाना | भारतस्वाभिमान संगठन जिला प्रभारी ओम प्रकाश की अध्यक्षता में सभी जिला प्रभारियों की कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई।
बैठक में सभी पिछले कार्यों की समीक्षा जैसे आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने तथा नए कार्यों का विवरण पेश किया गया। जैसे-जिला प्रभारियों को हरिद्वार के लिए सूचित करना, वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा पेश करना, स्थायी कार्यालय के लिए विचार करना आदि शामिल रहे। इसके बैठक में यह फैसला लिया गया कि जल्द ही जिलास्तर पर सभी कार्यकर्ताओं का एक बड़ा समारोह बुलाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर युवा भारत प्रभारी राजेश ने बताया गांव एवं मोहल्ला स्तर पर चल रही योग कक्षाओं के विस्तार के लिए सभी तहसीलों में योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों का जल्द ही इस सप्ताह आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व जेई ओमप्रकाश, बलराज श्योकंद, योगाचार्य सूर्यदेव, सूरजमल चहल, पृथ्वी सिंह, रामनारायण, रामेश्वर, कुलदीप, शमशेरसिंह, जयदेव आर्य मौजूद थे।
नरवाना. मीटिंगमें उपस्थित भारत स्वाभिमान के सदस्य।